चम्पावत, जनवरी 14 -- टनकपुर में उत्तर भारत के सुविख्यात पूर्णागिरि मेले की तैयारियों को लेकर डीएम मनीष कुमार ने पूर्णागिरी मंदिर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों से मेले से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 27 फरवरी से शुरू हो रहे पूर्णागिरि मेले से पूर्व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा सुरक्षा को लेकर उन्होंने व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने मेला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाएं, आपदा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...