चम्पावत, जुलाई 11 -- टनकपुर में अज्ञात कारणों से एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ज्ञानखेड़ा निवासी एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। डॉ. नौनिहाल ने बताया कि महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...