चम्पावत, मई 19 -- टनकपुर। टनकपुर में कार की टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग में कमलपथ के पास हुआ। महिला रोड क्रॉस करते समय कार की चपेट में आ गई। कार चालक ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। हायर सेंटर ले जाते हुए महिला की रास्ते में मौत हो गई। सोमवार को टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कमल पथ के निकट सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार नायकगोठ, टनकपुर निवासी 66 वर्षीय शांति देवी पत्नी चंचल सिंह सेना की कैंटीन से सामान लेने कमलपथ जा रही थी। शांति देवी कमलपथ में बस से उतरने के बाद रोड क्रॉस कर कैंटीन की तरफ जा रही थी। इसी दौरान खटीमा से टनकपुर की तरफ से आ रही कार से शांति देवी को टक्कर लग गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.