चम्पावत, अक्टूबर 5 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। संघ शताब्दी वर्ष विजयदशमी कार्यक्रम शारदा बस्ती और दीनदयाल बस्ती में मनाया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने कार्की फॉर्म से ककराली गेट तक और स्वर्गीय विपिन सिंह रावत पार्क तक पथ संचलन किया। मुख्य वक्ता सह जिला संघ चालक जगदीश चंद्र जोशी ने संघ के उद्देश्य और शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला कहा कि स्थापना के समय से ही संघ ने राष्ट्र निर्माण को अपनाया, समरसता के भाव से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्य करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कर्नाटक ने की। यहां पर नगर कार्यवाह जगदीश बोहरा, जिला शारीरिक प्रमुख दिवाकर, नगर प्रचारक अनिकेत, नगर शारीरिक प्रमुख मनीष कॉलोनी, सुरेश कुमार, शैलेंद्...