चम्पावत, जुलाई 16 -- टनकपुर। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर- बनबसा में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। क्षेत्र की दोनों जिला पंचायत सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इससे यहां महिलाओं का दबदबा रहेगा। टनकपुर- बनबसा में जिला पंचायत की सीटों पर महिलाओं का दबदबा रहेगा। यहां टनकपुर सीट अनुसूचित जाति महिला और बनबसा की भजनपुर सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। टनकपुर सीट से भाजपा अधिकृत पुष्पा विश्वकर्मा, उचौलीगोठ की किरन देवी, विचई की अंजली आर्य और मनिहारगोठ की आयशा चुनाव मैदान में है। जबकि बनबसा की भजनपुर की सीट पर भाजपा अधिकृत सरस्वती चंद्र, कांग्रेस अधिकृत सुनीता और रेनू चंद ने नामांकन करया है। दोनों सीटों पर महिलाओं के बीच कांटे की टक्कर के साथ चुनावी शतरंज की बिसात बिछनी भी शुरू हो गई है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...