गया, अगस्त 5 -- थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उमेश यादव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि उमेश यादव पर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप है। इस मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में उमेश यादव को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.