सीवान, फरवरी 24 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में हो रहे यज्ञ के दौरान छेड़खानी को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच - पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, टड़वा गांव में रूद्र महायज्ञ 14 फरवरी से 22 फरवरी तक चला। उसी यज्ञ में कुछ मनचलों नें छेड़खानी करना शुरू कर दिया। हो-हल्ला होने के बाद यज्ञ समिति के सदस्यों नें बीच बचाव के लिए मौक़े पर पहुंचे। उसी क्रम में उनलोगों नें समिति के लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आवेदक संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हों गये। घायल होने के बाद उन्हें गुठनी पीएचसी में भर्ती करवाया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह नें बताया कि इस मामले में टंड़वा गांव के ही सात क़ो आरोपित किया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख...