अमरोहा, सितम्बर 29 -- उझारी, संवाददाता। ठेले पर फल बेचकर साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे अधेड़ को रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। गुसाएं परिजनों ने हसनपुर संभल मार्ग पर करीब तीन घंटे जाम लगा दिया। उझारी के मोहल्ला सलीम नगर निवासी 50 वर्षीय चरन सिंह प्रजापति उझारी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से अपने ठेले पर फल बेचकर करीब रात्रि 8 बजे अपने घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने पीछे से उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 50 वर्षीय चरन सिंह प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.