हापुड़, फरवरी 20 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में स्वर्ग आश्रम रोड पर गुरुवार की शाम कार सवार आरोपियों ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। आरोप है कि दो कारों में सवार आठ आरोपियों ने दोनों युवकों पर हमला कर 49 हजार रुपये और चैन लूट ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव दोयमी निवासी सुबीस त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 19 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे उसका बेटा आकाश उर्फ गुड्डू अपने साथी ध्रुव के साथ बाइक पर सवार होकर से हापुड़ से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि दोयमी फाटक के पास एक कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसी बीच कार सवार आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक अन्य कार भी मौके पर पहुंची, जिसमें सवा...