लखनऊ, सितम्बर 28 -- बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ऑटो ने महिला को टक्कर मार दी। पति ने विरोध किया तो चालक ने उस पर ऑटो चढ़ा दिया। एंगल में पति फंस गया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद धक्का देकर ऑटो से अलग करने की कोशिश की तो उस पर ऑटो पलट गया। लोग दौड़े तो चालक भाग निकला। बादशाहनगर निवासी पार्वती के मुताबिक शनिवार दोपहर में वह पति राजकुमार के साथ अपने बेटे को लेने स्कूल जा रही थीं। वह बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचीं। इस बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह चोटिल हो गईं। पति ने चालक से विरोध किया। इससे गुस्साए चालक ने राजकुमार पर ऑटो चढ़ा दिया। वह ऑटो में फंस गए। इसके बाद ड्राइवर ने ऑटो की रफ्तार और बढ़ा दी, जिससे फंसकर वह 50 मीटर तक घिसटते गए। चीख पुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.