मुख्य संवाददाता, अप्रैल 29 -- बिहार की राजधानी पटना में स्कूटी सवार युवक अशोक कुमार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी फिर उसे 50 मीटर तक घसीटते ले गया। इस दौरान चांदमारी रोड कबाड़ी गली के रहने वाले अशोक के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। घटना गांधी मैदान थानांतर्गत एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर 26 अप्रैल की देर रात हुई। अशोक के साथ उनके परिवार के एक और सदस्य स्कूटी पर सवार थे। इस बाबत पीड़ित ने गांधी मैदान थाने में अज्ञात वाहन सवार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अशोक ने पुलिस को बताया कि वे गांधी मैदान एग्जीबिशन रोड के सामने से फ्लाईओवर होते हुए चांदमारी रोड की ओर जा रहे थे। अज्ञात चार पहिया वाहन ने सामने से उन्हें टक्कर मारी। वे गाड़ी में ही फंस गये। यह भी पढ़ें- बिहार के इन 7 जिलों में बनेंगे आयुष अस्पताल, यहां एक होमियोपैथिक मे...