शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- पुवायां, संवाददाता। पुवायां थाना क्षेत्र के टकेली गांव में छह साल के भीतर विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गर्भवती महिला की मौत पर मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माधोटांडा के सुंदरपुर निवासी राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन सपना देवी (26) की शादी 15 फरवरी 2020 को टकेली गांव के सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद से मोटरसाइकिल और सोने की जंजीर की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। मायके पक्ष का कहना है कि सपना की दो वर्षीय पुत्री है और वह चार माह की गर्भवती थी। परिजनों के अनुसार, प्रताड़ना से तंग आकर सपना कई बार मायके आई, लेकिन ससुरालियों ने सुधार का भरोसा देकर उसे वापस ले गए। मंगलवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.