सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- सीतामढ़ी। जिले में वर्षों से बस स्टैंड की समस्या और अव्यवस्थित ट्रैफिक को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में दिख रहा है। मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बस स्टैंड निर्माण, अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधार को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि व्यवस्थित बस स्टैंड बनने से शहर के विकास के साथ आम लोगों की सुविधा में बड़ा सुधार होगा। समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने टंडसपुर और बथनाहा में प्रस्तावित सरकारी बस स्टैंड निर्माण के लिए जमीन का प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा। प्रस्ताव में देरी पर सीओ बथनाहा से स्पष्टीकरण मांगने और वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड का निर्माण जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे याता...