हजारीबाग, जनवरी 4 -- केरेडारी।प्रतिनिधि टंडवा - केरेडारी मुख्य पथ के गंगटियागढ़ा के पास चट्टी पेटो गांव निवासी रामकुमार उर्फ चरकू साहू के 20 वर्षीय पुत्र सदन कुमार शनिवार की रात में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से पूरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लबनिया मोड के पास घायल युवक की समुचित इलाज की खर्च और क्षति पूर्ति की मांग को लेकर चट्टीबरियातु ,केरेडारी कोल खनन परियोजना से ट्रासपोटिंग कोयला परिवहन को पिछले 22 घण्टे से ठप करा दिया है। बीती रात 10 बजे से कोयला ढुलाई कार्य ठप है। ट्रासपोटिंग वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहन का परिचालन जारी है ।जिसके कारण उपर्युक्त सड़क पर कोल वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। बंद के माइंस को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।जानकारी ...