चतरा, फरवरी 8 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। स्थानीय नगर भवन में रविवार को शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में चतरा जिले समेत टंडवा के विभिन्न गांवो से भारी संख्या में शिव शिष्य शामिल हुए। इस अवसर पर शिव चर्चा व भजन की प्रस्तुति से माहौल शिवमय हो गया। शिव शिष्य अखिलेश ने चर्चा के दौरान कहा कि शिव और शक्ति के अदभुत मिलन से सारे जग का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि शिव जगतगुरु हैं । अत: जगत का एक-एक व्यक्ति चाहे वह किसी धर्म जाति संप्रदाय का हो शिव को अपना गुरु बना सकता है। उन्होंने कहा कि शिव का शिष्य होने के लिए किसी पारंपरिक औपचारिकता अथवा दीक्षा की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने शिव को गुरु बनाकर अपने जीवन को सफल बनाने की बात कही। वहीं चतरा के शिव शिष्य सुखदेव प्रसाद चौरसिया ने हरिंद्रानंद और दीदी नीलम आनंद के पद मार्ग पर चलने को कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.