चतरा, मार्च 4 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा पुलिस ने चोरी के समान के साथ चार आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार होने वालों में गाड़ीलौंग के सैनिक यादव,आशीष कुमार तथा चोरी के समान खरीदने वाला टंडवा के शुभम कुमार तथा राहम के टिंकू सिंह उर्फ बलराम सिंह का नाम शामिल है। इंस्पेक्टर उमेश राम ने बताया कि शुभम चोरी का बत्र्तन वगैरह खरीदा था। बताया गया कि पुलिस ने चोरी के लूना और पीतल के बर्तनों को जब्त किया है। उपरोक्त मामले में टिंकू सिंह कांड संख्या 379-24 का आरोपी है । जबकि तीनों कांड संख्या 37-25 के आरोपी है। पुलिस ने पुछताछ के बाद तीनों को मंगलवार की सुबह चतरा जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.