गया, नवम्बर 15 -- प्रखंड क्षेत्र के टंडवा पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन शनिवार को पैक्स अध्यक्ष संजय यादव ने किया। किसानों को पैक्स अध्यक्ष के द्वारा धान अधिप्राप्ति से संबंधित जानकारी दी गई। संजय यादव ने बताया कि टंडवा में धान अधिप्राप्ति सत्र 2025-26 के तहत धान की खरीद 15 नवंबर से शुरू हो गई है और 15 फरवरी तक चलेगी। इस खरीद प्रक्रिया में साधारण धान का समर्थन मूल्य 2369 प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2389 प्रति क्विंटल है। किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मौके पर टंडवा पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, मुसाफिर पासवान, अजय प्रसाद यादव, मुखिया जितेंद्र कुमार यादव, आनंद कुमार, उमेश दास, मनोज कुमार आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...