चतरा, मार्च 1 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, नॉर्थ कर्णपुरा, टंडवा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने कहा कि विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरुकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फरवरी को भारत में मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी 1928 को की थी। इसी खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। यह किसी भी भारतीय व एशियन व्यक्ति द्वारा जीता गया पहला नोबल पुरस्कार था।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल...