चतरा, जनवरी 9 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सरकार के निर्देश पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक उज्जवल कुमार दास ने फीता काटकर और द्वीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर में 438 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवा कर नि:शूल्क दवाइयां ली। इसके पूर्व विधायक ने विभिन्न स्टाल का निरीक्षण किया । लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का यह योजना गांवो के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड समेत अन्य केन्द्रीय योजनाओं का लाभ लोग उठाने की अपील की। विधायक ने कहा कि टंडवा अस्पताल में लेडीज़ डाक्टर और हड्डी रोग विशेषज्ञ न होना सरकारी विफलता है। जिस प्रखंड में रोज दूर्घटनाये होती हो वहां हड्डी रोग डाक्टर होना जरूरी है। विधायक ने...