चतरा, जनवरी 21 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। वन क्षेत्र पदाधिकारी मुक्ति प्रकाश पन्ना के निर्देश पर बुधवार को वन गश्ती के दौरान गोंदा जंगल में अवैध रूप से कत्था बनाने के सामानो को कर्मियों ने जब्त कर लिया। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम टंडवा वन प्रक्षेत्र के बहेरा वन परिसर अंतर्गत "गोंदा सुरक्षित वन सीमा पर कत्था निर्माण फैक्ट्री में पहूंच कर ध्वस्त कर दिया । साथ ही कत्था निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले सामान 7 डेकची 1 बाल्टी , 4 कुदाल एवं 1 टांगी को जब्त कर टंडवा प्रक्षेत्र कार्यालय लाया गया है। कत्था बनाने वाले कौन कहां के थे वन विभाग इसकी जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...