चतरा, फरवरी 3 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा जिले के टंडवा थाना अंतर्गत कबरा गांव और खधैया नदी में निर्माणाधीन पुल व पानी टंकी साइट पर सोमवार की देर रात चार अपराधियों ने फायरिंग कर काम बंद करने का चेतावनी दी है। इस घटना से साइट स्थल और आसपास के गांवों में खौफ पसर गया। यह घटना सोमवार की रात 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। इधर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार टंडवा सिमरिया रोड के पास खधैया कबरा नदी में हरिओम कंस्ट्रक्शन लिमेटेड कंपनी द्वारा करोड़ों की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। जहां कंस्ट्रक्शन का साइट भी है, यहां कुछ वर्कर रात होने के कारण आराम कर रहे थे। इसी बीच चार अपराधियों ने साइट पर हमला कर भयभीत करने के उद्देश्य से दो हवाई फायरिंग किया। इस घटना के बाद अपराधियों का गैंग घटनास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.