लोहरदगा, मार्च 13 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा शहर के वार्ड सात अंतर्गत टंगरा टोली में स्थानीय नागरिकों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें निवर्तमान वार्ड पार्षद कमलेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। एक दूसरे पर अबीर ग़ुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर सभी लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी, सभी लोगों ने एकसाथ मिलकर प्रेम के साथ होली खेलने का संकल्प लिया। कमलेश कुमार ने कहा कि होली हमारे देश की सबसे रंगीन एवं सामाजिक समरसता का पर्व है। यह केवल रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल है। उन्होंने इस महान पर्व को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का अपील की। इस अवसर पर टाका मामा, अखिलेश सिंह,रंजीत डे, सुनीता देवी, दिव्या ठाकुर, ज्योति ठाकुर, सुमित्रा तिग्गा, गुड़िया देवी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.