फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत 221.99 लाख की लागत से ग्राम पंचायत नहरैया में पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है l लगभग तीन वर्ष के बाद भी पानी की टंकी का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है l ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील कुमार की शिकायत के बाद 15 दिन पूर्व टंकी का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो सका l करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है l हर घर जल योजना के तहत नहरैया में टंकी परिसर में लगे बोर्ड के अनुसार कुल 576 घरों में संयोजन ( कनेक्शन) किए जाने थे l लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी आधे से ज्यादा घरों में अभी तक कनेक्शन नहीं हो पाए हैं l ताजपुर रोड की दूसरी तरफ स्थित लगभग 20 घरों के लिए तो अभी तक पाइप लाइन भी नहीं पड़ पाई है l जिन घरों में कनेक्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.