कुशीनगर, फरवरी 21 -- कुशीनगर। जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर साड़ी से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को पकड़ कर बांधे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। महिला अपने 10 और 5 वर्ष के दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि गांव का झोलाछाप दिनेश मद्धेशिया पीछे के दरवाजे से घर में घुस गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला और बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को भागने से रोकने के लिए साड़ी से बांध दिया। करीब एक घंटे तक गांव में हंगामा होता रहा और बड़ी संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.