संवाददाता, अगस्त 9 -- यूपी के बरेली में झोलाछाप ने दूसरे समुदाय की युवती का फोटो एडिट करके फेसबुक स्टोरी पर अपलोड कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती के भाई ने झोलाछाप के खिलाफ थाना सीबीगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीबीगंज क्षेत्र निवासी समुदाय विशेष के युवक ने बताया कि उनके गांव में झोलाछाप नरेंद्र राजपूत का क्लीनिक है। उनकी 24 वर्षीय बहन एक-दो बार नरेंद्र के क्लीनिक पर दवाई लेने गई थी। तभी नरेंद्र ने बहन से घर का मोबाइल नंबर ले लिया और फिर वह अक्सर फोन करके परेशान करने लगा। नरेंद्र शादीशुदा भी है, जिसका हवाला देकर उन्होंने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उनकी बहन को लगातार परेशान कर रहा था। गुरुवार को नरेंद्र ने उनकी बहन के फेसबुक से उसका फोटो निकाला और एडिट कर उसे अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.