संभल, मार्च 20 -- क्षेत्र के लहरा नगला श्याम गांव में बिना प्रशिक्षण के चिकित्सीय कार्य कर रहे झोलाछाप के खिलाफ सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गुन्नौर थाना क्षेत्र के डूढ़ाबाग गांव निवासी विकास कुमार ने गुन्नौर सीओ दीपक कुमार को दी गई शिकायत में बताया कि गांव लहरा नगला श्याम में एक अप्रशिक्षित चिकित्सक कई वर्षों से ग्रामीणों का उपचार कर रहा है और ठगी कर रहा है। वर्ष 2023 में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बावजूद वह कानून की अनदेखी करते हुए अब भी चिकित्सा कार्य कर रहा है। शिकायत में कानूनी कार्रवाई कर इसे तुरंत रोके जाने की मांग की गई है। सीओ दीपक कुमार ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.