अमरोहा, फरवरी 15 -- परचून दुकानदार की झोपड़ी में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के दौरान परचून दुकानदार व उसकी पत्नी मामूली रूप से झुलस गए। आग से 55000 की नगदी जलने की बात भी कही जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव देहरी खादर निवासी राम सिंह अलीगढ़ मार्ग के किनारे अपने खेत में झोपड़ी डालकर रहता है। पिछले साल यहां उसने गन्ना कोल्हू भी लगा रखा था, जिसकी खोई अभी तक पड़ी हुई है। फिलहाल राम सिंह खेती-बाड़ी के संग परचून की दुकान से अपनी गुजर-बसर कर रहा था। गुरुवार रात राम सिंह व उसकी पत्नी ब्रह्मा देवी अपनी झोपड़ी में सोए थे। राम सिंह का कहना है कि नजदीक ही खोई के ढेर में अचानक लगी आग ने झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। आग की तपिश लगने पर सोते से उनकी आंख खुली। हड़बड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.