अमरोहा, फरवरी 25 -- रहरा। थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी अमर सिंह पुत्र गंगा सहाय की झोपड़ी में सोमवार शाम अचानक आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी से आग पर काबू पाया, तब तक झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई समेत सभी सामान जलकर राख हो गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राजस्व विभाग को मामले की जानकारी दी गई है। आग से हजारों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.