मैनपुरी, मार्च 4 -- करहल थाना क्षेत्र के ग्राम लदपुरा में सोमवार की रात 11 बजे के करीब घर के बाहर पड़ी झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर उसमें सो रही महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही लोग दौड़ पड़े लेकिन जब तक आग बुझाई जाती, तब तक आग की चपेट में आकर महिला की मौत हो चुकी थी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लदपुरा अंडनी निवासी 65 वर्षीय राजनश्री पत्नी शिवराज सिंह यादव रोज की तरह घर के बाहर बनी झोपड़ी में सो रही थी। रात लगभग 11 बजे के करीब अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें निकली तो परिवार और गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। जब तक आग को बुझाया जाता तब तक उसमें सो रही राजनश्री की जिंदा जलने से मौत हो गई। हालांकि इस बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई मगर तब तक झोपड़ी भी जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.