बरेली, जनवरी 4 -- मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी। फतेहगंज पश्चिमी के गांव में झोपड़ी में बंधी पड़िया को रात में किसी वन्यजीव ने निवाला बना लिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। फतेहगंज पश्चिमी के गांव सिरसा जागीर निवासी नत्थू लाल ने शुक्रवार शाम झोपड़ी में पड़िया और बकरी आदि पशु बांधकर घर में सो गए। रात में कोई जंगली जानवर झोपड़ी में घुस गया। उसने पड़िया को निवाला बना लिया। शनिवार सुबह परिजन पशुओं को चारा डालने पहुंचे तो पड़िया के अवशेष पड़े थे। गांव में चर्चा फैलने पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। प्रधान अनुज सिंह ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। इस पर रेंजर संतोष कुमार मठपाल टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने झोपड़ी और उसके आसपास वन्यजीव के पगचिह्न तलाश किए। टीम ने बाघ व तेंदुए के पगचिह्न न मिलने का दावा किया है। रेंज...