फतेहपुर, फरवरी 19 -- घर की चौखट से खेत ही नहीं तापमान पर निर्भर खेती में भी महिलाएं सफलता की ओर बढ़ रही है। झोपड़ी के अंदर बांस फुंस की मदद से मशरुम की खेती करके दीदियां लखपति बन रही है। खेतीबाड़ी में भी प्रयोगों से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही है। सीमित लागत व स्थान से व्यवसाय तेजी के साथ बढ़ा है। जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पशुपालन, खेतीबाड़ी जैसे मेहनती काम लगन और मेहनत से आसान बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए है। खेती किसानी में भी नए प्रयोगो को अपनाने में पीछे न हटते हुए तापमान अनुकूलित मशरुम की खेती को बढ़ावा दिया। तेलियानी, ऐरायां, मलवां और हथगाम जैसे ब्लॉकों में दो दर्जन समूहों की आधा सैकड़ा महिलाएं मशरुम की खेती करके एक सीजन (छह माह) में डेढ़ से दो लाख की कमाई कर रही है। हथगाम के धर्मांगदपुर पंचायत...