पाकुड़, जनवरी 9 -- झोपड़ी में आग लगने से सामान जलकर नष्ट, एक व्यक्ति झुलसा महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड के देवीनगर पंचायत अंतर्गत पथरादाहा गांव में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग जाने से घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। साथ ही एक व्यक्ति जो झोपड़ी के अंदर सोया था, आग की चपेट में आने से झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति का नाम सपन हेंब्रम उम्र करीब 38 वर्ष, पिता राजीन हेंब्रम बताया जा रहा है। आग लगने की खबर मिलते ही आस-पास के लोग इकट्ठा होकर बगल के कुंए से पानी निकाल कर आग को बुझाने के प्रयास में जुटे हुए थे। आग अचानक कैसे लगी इसका पता तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग में झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया भेजा गया है। जहां प्राथमिक उपचार करन...