कानपुर, जून 3 -- कानपुर दक्षिण। विवेकानंद विहार स्थित खाली प्लॉट में बने झोपड़ियों में आग लग गई। शोर मचने पर पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने झोपड़ियों में रखे तीन गैस सिलेंडर निकालकर बाहर किए। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि आग को काबू कर लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। विवेकानंद विहार निवासी रामप्रसाद और पत्नी गुड्डन झोपड़ी बनाकर वहां रहते हैं। पड़ोस की झोपड़ी में मो. हनीफ, उसकी पत्नी रेहाना बानो और बेटा कासिम रहता है। गुड्डन के मुताबिक, सोमवार देर रात कासिम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। इसका उसकी मां ने विरोध किया तो उनके बीच झगड़ा हो गया। दोनों में कहासुनी के कुछ देर बाद ही रेहाना ने आग लगने का शोर मचाना शुरू कर दिया। आग से झोपड़ी में रखी उनकी और रेहाना की गृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.