अल्मोड़ा, मार्च 19 -- सीमांत गांव ककड़खेत में बुधवार को विभिन्न कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों व झोड़ा-चांचरी के साथ होली मिलन कार्यक्रम हुआ। लोगों ने संस्कृति को जीवित रखने की परंपरा अको आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि समारोह में संस्कृति के ध्वज वाहक हुड़का, ढोल ,दमाऊ, मशक बीन ,छोलिया नृत्य ,चाचरी, बड़े समूह में झोड़ा गायन के साथ सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम किए गए। यहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, युगल किशोर आर्य, धीरज तिवारी, नंदन सिंह भाकुनी, सूरज गौड़, प्रताप नेगी ने शिरकत की। हरीश शर्मा ने मशक बीन पर 'भूमि का गणेशा देवा की प्रस्तुति दी। पहाड़ी लोकगीतों की धुन पर दर्शकों ने नृत्य किया। राम सिंह नेगी ने पहाड़ी लोकगीतों, न्योली कलाएं प्रस्तुत कीं। शिव सिंह, प्रयाग जोशी ने होली गायन किया। म...