बागपत, जनवरी 12 -- दाहा। सरौरा गांव में बाहरी छोर में पड़ी झोपडी को कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ कर आग लगाने और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत बागपत पुलिस से एक्स पर की गई। घटना का वीडियो भी वायरल की गई। पीड़ित परिवार ने दोघट थाने पर इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सरौरा गांव निवासी पवन पुत्र रामबीर ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में रविवार शाम पहले उसके गांव से बाहर खाली पड़ी भूमि में बनी झोपडी को तहस नहस कर दिया गया। उसके पशुओं को भी खोल दिया गया। वहां मौजूद परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की गई और फिर देर रात झोपडी मेंआग लगा दी गई। गांव के कुछ लोगों द्वारा झोपडी में तोडफोड और आग लगने की भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस संबंध में दोघट थाना प्रभारी सूर्यदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.