भभुआ, जून 5 -- भभुआ। प्रखंड के झिंगई डिहरा गांव की सड़क किनारे लगाए गए 10 से 12 वृक्ष अज्ञात लोगों ने रात्रि में काट लिया है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव की सड़क के किनारे पौधे रोपे गए थे। पौधे बड़ होकर पेड़ बन गए। पेड़ को किसने काटा है इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने कहा कि वृक्ष काटना कानून अपराध है। इस मामले में संबंधित विभाग को आवेदन भी दिया जाएगा, ताकि मामले की जांच कर कार्रवाई हो सके। सर्पदंश से वाराणसी में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत भगवानपुर। मसही गांव के एक व्यक्ति की सर्पदंश से वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में गुरुवार को कराया गया। मृतक 55 वर्षीय मुख्तार राम मसही गांव का निवासी था। वह 31 मई को मुर्गा फार्म में सोया था। तभी सांप ने उसे काट लिया था। सदर अस्पताल के चिकित्स...