रुडकी, जुलाई 27 -- नगर से लेकर देहात तक रविवार को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने पेड़ की डालियों और घरों के आंगन में झूला डालकर तीज महोत्सव की परंपरा को निभाया। इस दौरान महिलाओं ने तीज के परंपरागत गीतों के साथ ही फिल्मी गीतों पर झूमकर इस महोत्सव को यादगार बनाया। रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा राजनीतिक पार्टियों और धार्मिक संगठनों ने हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा रुड़की की ओर से हरियाली तीज का कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं और बच्चों ने तीज के गीतों पर झूमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में सुदेश शर्मा, ममता शर्मा, अनीता शर्मा, नीलम शर्मा, मिथिलेश शर्मा, दीपा कौशिक, पुष्पा शर्मा, रीमा शर्मा, दीपशिखा शर्मा, रचना शर्मा, आशा दशामाना, रेनू शर्मा, प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.