बागेश्वर, जनवरी 5 -- सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत यहां जनता दरबार का आयोजन किया गया। झूलते बिजली के तार, सड़क निर्माण, क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा देने की मांग को लेकर 12 लोग दरबार में पहुंचे। एडीएम एनएस नबियाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर समाधान करें और इसकी जानकारी उन्हें भी दें। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। लोग मोटर मार्ग निर्माण, सड़क सुधारीकरण, झूलते विद्युत तारों को ठीक करने, अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त आवास की धनराशि न मिलने, नारायण देव वार्ड में नालों की सफाई, भूमि जांच आदि मांग लेकर पहुंचे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत देना तथा प्रशासन को जनसमस्याओं के प्...