नैनीताल, फरवरी 10 -- भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के झूतिया से कोल-कांडा-कुना तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 7 करोड़ 15 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के तहत किया गया था, लेकिन डामरीकरण न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में किसानों को अपना उत्पाद हल्द्वानी ले जाने में दिक्कतें होती थीं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएमजेएसवाई फेस-4 के अंतर्गत मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। मार्ग पर कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शीघ्र ही डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

हिंदी ह...