प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रस्तीपुर गांव में गुरुवार को पूर्व प्रधान राम आधार यादव के निवास पर सपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बैठक की गई। बैठक में मुख्यातिथि सपा सांसद एसपी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है करो कुछ नहीं, ढिंढोरा पीटते रहो। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। पिछड़े दलित शोषित वर्गों के आरक्षण को खत्म कर रही है। कहा कि पंचायत की बैठक करके समाजवादी कार्यकर्ता 2027 के चुनाव की तैयारी में लग जाएं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकरन यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ. महेंद्र दुबे ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरपाल यादव ने की। संचालन संतोष यादव ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.