शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- विकासखंड जलालाबाद प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कई ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को तहसील परिसर पहुंचकर तहसीलदार अनुराग दुबे को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों का आरोप है कि जलालाबाद क्षेत्र की महिला लगातार ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों के खिलाफ झूठी शिकायतें कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं। प्रधानों ने बताया कि हाल ही में महिला ने विकासखंड कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए, जिससे कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने मामले में वैधानिक कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रदीप सिंह, रामवीर सिंह, सर्वेश कुमार, राम सहेली, रेखा पांडे, नरेंद्र और मनीष मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.