प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। महाकुम्भ के दौरान नई दिल्ली से आई एक महिला यात्री का झूंसी रेलवे स्टेशन पर ट्राली बैग गायब हो गया। नोएडा निवासी अंजली ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को वह प्रयागराज आई थी। वापस लौटते वक्त झूंसी रेलवे स्टेशन पर किसी ने उसका ट्राली बैग चोरी कर लिया। बैग में कपड़े, कॉस्मेटिक का सामान आदि सामान था। नई दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद इस केस को प्रयागराज जीआरपी को केस ट्रांसफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.