प्रयागराज, फरवरी 19 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। हरिश्चंद्र अनुसंधान संस्थान(एचआरआई) परिसर में बुधवार देर रात तेंदुआ दिखने की बात से दहशत का माहौल है। रात के अंधेरे के बीच सीसीटीवी कैमरे में वन्यजीव की चंद सेकेंड की फुटेज भी कैद हुई है। वन विभाग ने गुरुवार को तेंदुआ की तलाश में सर्च ऑपरेशन भी चलाया। हालांकि वन रेंजर ने पदचिह्न के आधार पर जंगली बिल्ली होने का दावा किया है। फिलहाल आसपास के गांवों के लोगों में अभी भी डर बना है। करीब एक महीने पहले ही क्षेत्र के छिबैया गांव में एक वयस्क तेंदुआ पकड़ा गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उस समय भी वन विभाग लगातार उसे जंगली बिल्ली बताकर पल्ला झाड़ रहा था, लेकिन जब वह हनुमानगंज के मलखनपुर में रेस्क्यू के दौरान एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। तब जाकर विभाग ने उसे तेंदुआ माना। अब एकबार फिर वहीं कहान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.