कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। मजदूर विरोधी नीतियों का आरोप लगा देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले झुमरीतिलैया में गुरुवार को श्रम अधीक्षक कार्यालय से झंडा चौक तक मार्च निकाला गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लेबर कोड के माध्यम से मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है। अमरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत ने अमेरिका के सामने व्यापक रियायतें दे दी हैं। ये रियायतें भारत की अर्थव्यवस्था, कृषि और राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए बहुत बड़ा खतरा है। मार्च का नेतृत्व असीम सरकार, किसान महासभा के राजेंद्र मेहता, माले के जिला सचिव इब्राहिम, सीटू नेता महेंद्र तुरी आदि ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.