कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा। झुमरीतिलैया बस स्टैंड परिसर में बुधवार को वाहन चालकों एवं कंडक्टरों के लिए नेत्र जाँच शिविर तथा ड्राइवर/कंडक्टर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत आयोजित इस नेत्र जाँच शिविर में बड़ी संख्या में वाहन चालक, कंडक्टर एवं अन्य लोगों ने भाग लिया और अपने नेत्रों की जाँच कराई। शिविर के माध्यम से वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी, मोटर वाहन अधिनियम (एम.वी. एक्ट) की जानकारी, शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...