कोडरमा, फरवरी 20 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि झुमरीतिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष कुमार उर्फ संतोष यादव ने गुरुवार को शहर के वार्ड नंबर चार और पांच के इंदरवा बस्ती, आजाद मोहल्ला, संकट मोचननगर, असनाबाद में समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान संतोष ने घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने बैलेट पेपर से होने वाले मतदान की प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक भी किया और उन्हे मतदान की प्रक्रिया से अवगत भी कराया। उन्होंने नगर क्षेत्र की मूलभूत समस्या के समाधान को लेकर मतदाताओं की राय जानते हुए उन्हें दूर करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जरुरतमंदो को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहे। मौके पर मनीष यादव, डा. शिव प्रसाद सिन्हा, प्रदीप यादव, गौतम शर्मा, ज...