देवघर, दिसम्बर 11 -- देवघर, प्रतिनिधि बिहार के जमुई जिला अन्तर्गत बटिया थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झुमराज स्थान से अपहृत युवक 34 वर्षीय विनोद कुमार मंडल का शव गुरुवार सुबह चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के करना सतभैयवा जंगल से बरामद किया गया है। युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक देवघर जिले के मोहनपुर थाना के तिलैया मंझियाना गांव निवासी है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि हत्या पुराने विवाद को लेकर की गई है, जिसमें मृतक के गांव के ही दो लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, विनोद गांव के लोगों के साथ झुमराज स्थान में पूजा में शामिल होने गया था। दोपहर करीब 2 बजे अचानक लापता हो गया। परिवार द्वारा लगातार कॉल करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। देर शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.