बिहारशरीफ, जून 1 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। नूरसराय की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब और असहाय बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। बिहारशरीफ के मथुरिया मोहल्ला निवासी प्रिंस फैब्रिक्स और उनकी टीम ने बच्चों को कॉपी, कलम, चॉक और स्लेट जैसी आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं। भीषण गर्मी को देखते हुए, बच्चों के साथ-साथ मौजूद बुजुर्गों और महिलाओं को भी ठंडा रूहअफजा पिलाया गया। उन्होंने प्रतिभाशाली बच्चों को लैपटॉप देने का भी वादा किया। टीम के सदस्यों कुणाल राज, देव राज, सुमित कुमार, सोनू कुमार, प्रिंस वर्मा, रितिक राज, गणपत कुमार, राजा कुमार और रोहित कुमार ने गरीब और ज़रूरतमंद लोगों की निरंतर सेवा करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.