रांची, मई 31 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के जरकाटोली गांव में शुक्रवार की आधी रात को एक जंगली हाथी ने जमकर तांडव मचाया। झुंड से बिछड़े इस हाथी ने गांव में प्रवेश कर पांच घरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और घरों में रखे अनाज, बर्तन व अन्य सामानों को बर्बाद कर दिया। घटना में दो लोग घायल हो गए, वहीं एक मासूम बच्चा मलवे में दबकर बाल-बाल बच गया। रात लगभग बारह बजे गांव में घुसे हाथी ने सबसे पहले सुडा सागेन तोपनो के घर को गिरा दिया। दीवार गिरने से घर के अंदर सो रही वृद्ध महिला सुडा सागेन घायल हो गईं। इसके बाद हाथी ने अनिल मांझी और फिर बसंत मांझी के मकान पर हमला किया। बसंत मांझी की पत्नी वैशांगी कुमारी मकान का मलबा गिरने से घायल हो गईं। वहीं उनका छह वर्षीय पुत्र केयान आर्यन मांझी मलबे में दब गया था लेकिन सौभाग्यवश सुरक्षित बच गया। इसके बाद ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.