धनबाद, जनवरी 12 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास के झींझी पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को बिनोद बिहारी महतो कला संस्कृति संस्थान की ओर से दो दिवसीय टुसू महोत्सव शुरू हुआ। इसका उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राजा, संरक्षक कंचन महतो तथा मोतीलाल महतो ने संयुक्त रूप से किया। सबसे पहले राजा चक्रवर्ती ग्रुप ने पारंपरिक टुसू वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने झारखंडी व खोरठा लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौके पर शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गई। वहीं इप्टा से जुड़े कलाकार नासिर खान और विष्णु राम ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से जनसमूह में राष्ट्रप्रेम की भावना भर दी। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, पलक कुमारी, मानिक महतो, भैरवनाथ महतो, निरंजन महतो आदि मौजूद थे। ...